बिहार

बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक

पटना- 13 अक्टूबर। बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक से मौसम सुहाना हो गया है। सुबह और रात में हल्की सिरहन महसूस हो रही है। दिन और रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है।

पटना मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। गांवों में सुबह के समय में बहुत अधिक ठंड महसूस करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मानसून कमजोर पड़ने के साथ ही हवा की दिशा और उसकी प्रकृति में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है। विभाग का अनुमान है कि 15 अक्टूबर के बाद राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तापमान और नीचे जा सकता है। फिलहाल आसमान साफ रहेगा और शुष्क हवाओं के चलते रातें ठंडी जबकि दिन सुहावने बने रहेंगे।

राजधानी पटना सहित अधिकांश जिलों में इस समय दिन का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है जबकि रात का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक की हल्की वृद्धि संभव है। जबकि रात के तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button