MADHUBANI- बेलही मुसहरी महादलित टोल में नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मधुबनी- 12 जुलाई। लदनियां थाना क्षेत्र बेलही पंचायत के बेलही मुसहरी महादलित टोला में शुक्रवार को एक साढ़े तीन वर्षीय नाबालिक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की माने तो युवती का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लदनियां थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलही मुसहरी के महादलित टोला निवासी की साढ़े तीन पुत्री गुरुवार की रात लाईन कटने के बाद घर के दरबाजे से गुम हो गई। स्वजनों ने बच्ची की तलाश करने में जुट गया। बच्ची का सुराग नहीं मिलने पर रात करीब 12 बजे थाना के 112 पर काॅल किया गया। 112 पुलिस टीम ने बेलही मुसहरी पहुंच कर स्वजनों से सारी बात सुनने के बाद छानबीन शूरु कर दिया। शुक्रवार को बच्ची का शव मृत अवस्था में गांव के समीप झारी में पाया गया। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

ईधर लदनियां थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म का देखा जा रहा है। पुलिस शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा है। वहीं पुलिस सभी स्तरों पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!