बिहार

युवा कांग्रेस ने की बिहार मांगे परिवर्तन आंदोलन की मधुबनी से शुरुआत

मधुबनी- 28 फरवरी। बेनीपट्टी नगर के इंदिरा चोक के समीप स्थित प्रखंड सह अनुमंडल कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का महाभियान बिहार मांगे परिवर्तन 2025 सम्मेलन के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव ने कहा कि बिहार मांगे परिवर्तन आंदोलन की शुरुआत युवा कांग्रेस की ओर से बेनीपट्टी की धरती से की गई है। कांग्रेस के लिए बिहार महत्वपूर्ण प्रदेश है और कांग्रेस बिहार को गंभीरता से ले रही है। सभी कांग्रेसी अपनी पूरी ताकत इस प्रकार झोंक दें कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में बेनीपट्टी सहित पूरे राज्य में कांग्रेस विधायक की जीत हो। आज मधुबनी में चीनी व कागज मिल बंद पड़े हुए हैं। भाजपा और जदयू अपने वादों पर खड़ा नहीं उतर रही है। एक मखाना बोर्ड बनाकर फिर लोगों को ठगने का काम भाजपा व जदयू द्वारा किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के दोषियों को अब तक न तो सजा हुई और न ही इसके पीछे रहे लोगों पर कार्रवाई हुई। भाजपा और जदयू इस गंभीर कांड के दोषियों को बचाने का कार्य कर रही है। पैसे से अधिक इज्जत का महत्व होता है। भाजपा और जदयू की सरकार ने बिहार के लोगों को बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े यह बात कभी सोंची ही नहीं। यही कारण है कि बिहार में बेरोजगारों व युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था नहीं की गई। फलतः बिहार के युवा व बेरोजगार अन्य प्रदेशों में मजबूरन जाकर अपने व परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। अपने संबोधन में कांग्रेस के बिहार प्रभारी सुशील पासी ने कहा कि इस देश के नौजवानों और प्रबुद्धजनों को सोंचने की जरूरत है। देश के सभी महापुरुषों का सपना था कि सभी साथ रहें। लेकिन,भाजपा व जदयू ने इस सपने को तार-तार कर दिया। सामाजिक न्याय,धर्मनिरपेक्षता व समानता कांग्रेस की विचारधारा है। नौजवानों को केंद्र से मोदी व बिहार से नीतीश की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सोंचने व समझने की नहीं बल्कि करने की जरूरत है। मोदी की सरकार देश को बर्बाद कर रही है। देश का खजाना,नौजवानों का भविष्य व नौकरी सहित सब कुछ लुटा जा रहा है। स्वागत भाषण करते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन ने कहा कि संगठन मानने वाले लोगों के लिए मां और सर्वोपरि होती है। ऐसे में संगठन के लिए कुछ भी कर गुजरने वाले लोगों पर चुनाव के टिकट बंटबारा के समय सोंचने की जरूरत है। एआईसीसी सदस्य नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कांग्रेस के बिहार प्रभारी सहित मंचस्थ सभी पार्टी नेताओं को मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग-डोप्टा, पुष्प गुच्छ व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का तैल चित्र भेंटकर और बड़ा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। सभा के बाद आगंतुक राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर अंबेडकर चैक तक पदयात्रा भी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र,मधुबनी नगर निगम के डिप्टी मेयर मो. अमानुल्लाह खान,शाहिद हुसैन,अमरदीप, मोदिससुर शम्स, दौलत इमाम,आशुतोष त्रिपाठी, सुबोध मंडल, कृष्णकांत झा गुड्डू, अनुरंजन सिंह,मो.सद्दाब,पूरन, विजय कृष्ण झा, कालिशचंद्र झा कन्हैया आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button