भारत

दिल्ली को कांग्रेस की जरूरत:  विनेश फोगाट

नई दिल्ली- 17 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस विधायक और ओलंपियन विनेश फोगाट ने आज यहां आम आदमी पार्टी (आआपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली को कांग्रेस की जरूरत है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान विनेश फोगाट ने कहा कि आआपा और भाजपा केवल झूठी बातें करते हैं। कांग्रेस जो भी घोषणा करती है उसे पूरा करती है। चुनाव में जाट समाज की भी बात हो रही है। दिल्ली की भलाई के लिए दिल्लीवासियों को ईमानदारी से कांग्रेस पार्टी का साथ देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जाट समाज के लिए ओबीसी आरक्षण सबसे पहले दिल्ली में शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार ने लागू किया था। आआपा और भाजपा एक झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश कर रही हैं। इनकी कथनी और करनी में हमेशा ही फर्क रहा है। जब मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आई थी, तब केजरीवाल ने इसे स्वीकार कर लिया था। इससे साफ पता चलता है कि ये न किसान हितैषी हैं, न जाट हितैषी हैं और न दलितों और पिछड़ों के हितैषी हैं। आआपा-भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं और लोगों के बीच में भ्रम फैलाते हैं।
विनेश फोगाट ने भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि आज भाजपा ने भी दिल्ली में कई घोषणाएं की हैं। दिल्ली में तो अभी समय है लेकिन मैं चाहती हूं बाकी भाजपा शासित राज्यों में जो वादे किए हैं, उन्हें तो पूरा करने का काम करें। इन्होंने हरियाणा में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया था। लोग सवाल पूछ रहे हैं और हम उनकी आवाज उठाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button