
MADHUBANI:- मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मी अच्छा व्यवहार रखेंः सीएस
मधुबनी- 04 जनवरी। सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ स्वास्थ्य कर्मी अच्छे से पेस आकर उनका इलाज करें, ताकि रोगी को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। जबकि अस्पताल परिसर या अंदर सफाई व्यवस्था हर दिन बेहतर ढंग से होना चाहिए। किसी भी प्रकार का कोताही बर्दास्त नहीं किया जाएगा। शनिवार को मॉडल सदर अस्पताल का निरीक्षण के दौरान नव पदस्थापित सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार ने कहीं है। निरीक्षण मेल जेनरल वार्ड,फीमेल जेनरल वार्ड,मेल सर्जिकल वार्ड,फीमेल सर्जिकल वार्ड इत्यादि का किया।इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि,मॉडल अस्पताल की विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से दिए जा रहे सुविधाएं के बारे में जाना है। जो भी सुविधाएं दिया जा रहा है अस्पताल की ओर से उससे रोगी खुश हैं। जबकि कई रोगियों के द्वारा अस्पताल में कमी होने की शिकायत की है। जिसको लेकर नोट किया गया और सरकार को इससे अवगत करवाकर अस्पताल में उपलब्ध कराया जाएगा। वही रसोइया दीदी के ओर से दिए जा रह भोजन का भी जांच किया। साथ ही जिला दवा भंडार में उपलब्ध दवा एवं इमर्जेंसी व ओपीडी में दवाओं की साप्ताहिक रिपोर्ट देने का निर्देश सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक को दिया। आगे बताया कि दवाओं की उपलब्धता में अगर मिसमैच होगा तो संबंधित कर्मियों को चिह्नित करते नियमानुसार कार्रवाई किया जायेगा। साथ ही चिकित्सकों के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों व लिपिकों को भी ससमय अस्पताल में उपस्थिति रहना होगा। चिकित्सक को भी निर्धारित समय का पालन सुनिश्चित करना होगा। चिकित्सक से आपसी समन्वय बनाकर ही ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रममें डीएस डा. राजीव रंजन, डा. कुणाल कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक अब्दुल मजिद सहित अस्पताल के सभी कर्मी मौजूद थे।



