
MADHUBANI:_ अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ का धानुक जोड़ो यात्रा की कलरीपट्टी गांव में बैठक आयोजित
मधुबनी- 02 जनवरी। अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के तत्वावधान में गुरुवार को खुटौना के कलरीपट्टी गांव में संगठन के हरियाणा प्रदेश के महासचिव कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष राकेश मंडल, महिला विंग के जिलाध्यक्ष रितु मंडल एवं महासचिव कुशेश्वर मंडल आदि ने संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। धानुक जोड़ो यात्रा की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने शहीद रामफल मंडल और पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए धानुक जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है जो क्षेत्र में विभिन्न गांवों का दौरा करने में लगे हैं। ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि शहीद रामफल मंडल को शहीद का दर्जा दिलाना, बिहार के सभी जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा स्थापित करना और पार्क बनाना, सीतामढ़ी में निर्माणाधीन अस्पताल और इंजीनियरिंग कॉलेज का नामकरण शहीद रामफल मंडल के नाम पर करना तथा पद्मश्री फणीश्वरनाथ रेणु को राष्ट्र कवि का दर्जा देना, समाज में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराना समेत गरीब, विधवा, विकलांग और अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करना। इस यात्रा में मुख्य रूप से आदित्य मंडल, जुगनू मंडल एवं राजेश मंडल की अगुवाई में की जा रही है यह यात्रा शहीद रामफल मंडल और पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। यह यात्रा समाज में जागरूकता फैलाने और एकता लाने का भी काम करेगा।



