
बिहार
MADHUBANI:- सीजेएम के आदेश पर दो फरार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी- 02 जनवरी। नगर थाना पुलिस ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दो भागे हुए आरोपी को नगर थाना क्षेत्र के भच्छी गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी में लक्ष्मी राम एवं नागेंद्र राम शामिल है। वहीं शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे रवि झा को शंकर चोक से गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस ने गुरुवार को की। कोर्ट से जारी निर्देश पर दो कांड के फरार अभियुक्त के अलावा एक शराबी को भी गिरफ्तारी किया। उन्होने बताया कि तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



