
MADHUBANI:- रहिका प्रमुख की कुर्सी रह गयी बरकरार, अविश्वास प्रस्ताव लगाने वाले पंस सदस्य जमील अख्तर,अर्चना,ललिता देवी सहित एक भी सदस्य नही पहुंचे बैठक में
मधुबनी- 06 जनवरी। रहिका प्रखंड प्रमुख पर लगे अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को वोटिंग के लिए पंचायत समिति सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक नियमानुसार 11ः30 बजे से उपप्रमुख उपप्रमुख शब्बीर अहमद के अध्यक्षता में आरंभ हुआ। करीब दो घंटे तक चली बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लगाने वाले एक भी पंचायत समिति सदस्य नहीं पहुंचे। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। तथा पुनः प्रमुख पद पर जयंती देवी ही बनी रही। बैठक के संबंध में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपिका झा ने बताया कि प्रखंड प्रमुख जयंती देवी पर लगे अविश्वास प्रस्ताव की जानकारी प्रमुख के माध्यम से ही हमें 29 दिसंबर को मिली थी। इसके बाद बैठक की तिथि 06 जनवरी 2024 तय कर दी गई थी। साथ ही इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गयी। जिलाधिकारी अविश्वास प्रस्ताव वोटिंग कराने के लिए अपर समाहर्ता मयंक सिंह को पर्यवक्षक बना। नियुक्त पर्यवेक्षक अपर समाहर्ता मयंक सिंह की निगरानी में बैठक आयोजित की गयी। परंतू अविश्वास प्रस्ताव लगाने वाले एक भी पंचायत समिति सदस्य बैठक में नही पहुंचे। जिसके बाद पुनः प्रमुख पद पर जयंती देवी ही रह गयी। मालुम हो कि अविश्वास प्रस्ताव लगाने वाले में सदस्य जीमल अख्तर,फातमा खातून,बहादुर सहनी,कफिल अहमद,नरेश चौधरी,सुनैना देवी,ललिता देवी,कविलाश देवी व अर्चना देवी सहित अन्य लोग शामिल थे। इधर प्रखंड प्रमुख जयंती देवी द्वारा अपनी सीट बचाने के बाद उनके समर्थकों ने एक-दुसरों को अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया।



