भारत

UP:- अस्पताल में लगी आग, संचालक डॉक्टर, बेटा-बेटी की मौत

आगरा (उत्तर प्रदेश)- 05 अक्टूबर। आगरा शहर में बुधवार तड़के घनी आबादी वाले इलाके में स्थिति अस्पताल में आग लग गई। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजाें को गंभीर हालत में बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में भेजा गया है। फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। इस आग में झुलस जाने से अस्पताल संचालक डॉ. राजन और उनकी बेटी और 14 साल के बेटे ऋषि की मौत हो गई।

यह आग शाहगंज क्षेत्र में जगनेर रोड स्थित आर मधुराज अस्पताल में लगी। अचानक आग लगने से किसी को कुछ समझ नहीं आया। अस्पताल में भर्ती तीन मरीज,उनके तीमारदार और स्टाफ अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई पर तब तक धुआं पूरे अस्पताल में भर गया। करीब एक घंटे बाद दमकलकर्मियों ने तीन मरीजों समेत चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल से बाहर निकालकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

इस अस्पताल के संचालक डॉ. राजन और भवन स्वामी गोपीचंद हैं। इसमें भूमिगत तल में जनरल वार्ड,भूतल पर जनरल और प्राइवेट वार्ड है। दूसरी मंजिल पर गोपीचंद और डॉ. राजन का परिवार रहता है। सुबह करीब पांच बजे अचानक प्रथम तल पर आग लग गई। आग लगने के समय पर सात मरीज भर्ती थे और स्टाफ के पांच लोग थे। आग लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंच गए। पानी डालकर आग बुझाने प्रयास शुरू कर दिए। अंदर धुआं भर जाने के कारण लोग मरीजों को बाहर नहीं निकाल सके। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब 40 मिनट बाद दमकलकर्मी पहुंचे। इसके बाद मरीजों को बाहर निकाला जा सका। इंस्पेक्टर शाहगंज जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल से निकालकर निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button