
बिहार
MADHUBANI:- फुटपाथ विक्रेताओं ने वेंडर सर्टिफिकेट जलाकर किया रोष प्रदर्शन
मधुबनी-06 जून। समाहरणालय के सामने मधुबनी निगम प्रशासन के खिलाफ फुटपाथ दुकानदारों ने वेंडर सर्टिफिकेट जलाकर रोस प्रदर्शन किया। वेंडर्स के नेतृत्व में राजेन्द्र प्रसाद करते हुए बताया कि फुटपाथ विक्रेताओं को जब वेंडर सर्टिफिकेट दिया गया। फुटपाथ पर दुकानदारी कर अपना गुजर बसर कर रहे थे, परंतू निगम प्रशासन द्वारा उसे रात के अंधेरे में उन सभों के दुकानों को तोड़कर फेंकना गया। जो नियम के विरोध है। उन्होंने कहा कि इस तरह गरीबों को परेशान करना निगम प्रशासन बंद करें। अगर परेशान करना बंद नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर मोहम्मद कलीम,भरत साह,बबीता देवी,सावित्री देवी,सोमनी देवी,फुल देवी, अनीता देवी,राम नारायण साह,साजिद हुसैन,मो.जहांगीर,सचिन कुमार,आलमगीर, राजाराम,सुनील महतो समेत दर्जनों फुटपाथ विजेता मौजूद थे।



