बिहार

बिहार के बजट में कृषि-स्वास्थ्य,शिक्षा और उद्योग पर फोकस, सभी को खुश करने की कोशिश

पटना- 28 फरवरी। बिहार विधानमंडल में आजउप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 2.37 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में सभी वर्ग को खुश करने की कोशिश की गई है। बजट में शिक्षा-स्वास्थ्य, उद्योग और कृषि पर विशेष फोकस किया गया है।

बजट आकार

2,37,691.1885 करोड़ रुपये।

स्थापना एवं प्रतिबद्ध- 1,37,460.94 करोड़ रुपये।

स्कीम आकार

1,00,230.25 करोड़ रुपये। वार्षिक स्कीम आकार- 1,00,000 करोड़ रुपये। केन्द्रांश 46,019.44 करोड़ रुपये। राज्यांश 8,623.09 करोड़ रुपये।राज्य स्कीम- 45,357.47 करोड़ रुपये।

बाह्य सम्पोषित ऋण- 4,168 करोड़ रुपये।

नाबार्ड-2,600 करोड़ रुपये।

सात निश्चय-2-5,000 करोड़ रुपये

बजट अनुसार 5 सबसे बड़े विभाग

शिक्षा- (39191.87 करोड़ रुपये)

स्वास्थ्य-(16,134.39 करोड़ रुपये)

ग्रामीण विकास (15,456.47 करोड़ रुपये)

गृह-(14,372.76 करोड़ रुपये)

ऊर्जा (11,475.97 करोड़ रुपये)

स्कीम में 5 सबसे बड़े विभाग

शिक्षा-22,198.38 करोड़ रुपये ,ग्रामीण विकास-14,996.19 करोड़ रुपये,समाज कल्याण-8,132.46 करोड़ रुपये,ग्रामीण कार्य -7,950.27 करोड़ रुपये और स्वास्थ्य-7,035.16 करोड़ रुपये। वेतन-64,788.01 करोड़ रुपये, पेंशन-24,252.29 करोड़ रुपये, ब्याज भुगतान-16,305.03 करोड़ रुपये,ऋण अदायगी-14,670.03 करोड़ रुपये रखा गया है।

कुल प्राप्ति-237891.94 करोड़ रुपये

केन्द्र सरकार से प्राप्ति- 1,49,181.89 करोड़ रुपये,राज्य सरकार के अपने राजस्व-47,522.62 करोड़ रुपये, ऋण उगाही-40,755.88 करोड़ रुपये,

बाजार ऋण उगाही-35,170.00 करोड़ रुपये

बाह्य सम्पोष्ति ऋण -2,910.00 करोड़ रुपये,नाबार्ड-2,600.00 करोड़ रुपये, एनसीडीसी-75.88 करोड़ रुपये।वर्ष 2022-23 का अनुमानित जीएसडीपी 7,45,310.00 करोड़ रुपये

वर्ष 2022-23 का अनुमानित राजस्व बचत 4,747.84 करोड़ रुपये और वर्ष 2022-23 का अनुमानित राजकोषीय घाटा- 25,885.10 करोड़ रुपये (3.47 प्रतिशत) रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button