
BIHAR:- सशत्र अपराधियों ने दिनदहाड़े पिकअप चालक को सीने में मारी गोली, स्थिति नाजुक
सहरसा- 28 फरवरी। जिले के सोनवर्षाराज बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पीकअप चालक को सिने में गोली मार दी । गंभीर रूप से जख्मी चालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया । घटना के विरोध में बाजार वासियों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल पंचायत के कुवंरगंज निवासी राजेंद्र सादा का पुत्र गजेन्द्र सादा(30) अपनी पीकअप वाहन लेकर जा रहा था। जैसे ही वह स्टेट बैंक सौनवर्षा राज़ के समीप पहुंचा तो एक बाईक पर सवार दो युवक अचानक उनके वाहन में सट गया। इसी बात को लेकर दोनों में तू-तू मैं-मै होने लगी। इस बीच बाईक के पीछे बैठे युवक ने हथियार निकाल गोली मार दिया। गोली चालक गजेन्द्र सादा के सीने में लगी है। स्थानीय लोगों ने जख्मी चालक को सोनवर्षा राज पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने जख्मी की हालत देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बीच बाजार गोली मारने की घटना से बाजार में हलचल मच गई।
घटना से बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सोनवर्षा – महेशखूंट मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित बदमाशों को गिरफ्तार करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने मामले को लेकर छापेमारी में जुटी हुई है।घटना की सूचना पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ इम्तिताज़ अहमद ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की विस्तृत जानकारी ली।



