
BIHAR:- बेटियों की प्रेरणा स्रोत बनी फरहत हेना, UGC में लहराया परचम
नवादा- 27 फरवरी। नवादा शहर के इस्लाम नगर निवासी डॉ सुलेमान की पुत्री फरहत हेना ने यूजीसी नेट की परीक्षा में 98 प्रतिशत नंबर प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है। फरहत अपनी मेहनत और लगन के बदौलत राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा यूजीसी नेट जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इनकी इस कामयाबी पर अधिवक्ता रकीब खान, तारीख एहसान, अधिवक्ता जिया उस्मानी, आमिर सिंदबाद, अधिवक्ता मनोज सिंह तथा टाइपिस्ट सलीम खान आदि ने बधाई दिया।फरहत ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा 10 वीं तक इराकी उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल से हुई। इंटर और ग्रेजुएशन नवादा के राजेंद्र मेमोरियल कॉलेज से इतिहास में किया तथा पोस्ट ग्रेजुएशन इग्नू से किया।
फरहत के इस कामयाबी पर उसके पिता ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बेटी को बधाई देते हुए अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। फरहत का लक्ष्य इससे आगे बीपीएससी की परीक्षा में परचम लहराकर अधिकारी बन देश की सेवा करना चाहती है। फरहत की सफलता पर नवादा के अन्य लोगों ने भी बधाई दी है। साथ उसकी सफलता बेटियों के लिए प्रेरणा का श्रोत बन गया है। उनकी सफलता से गरीब घर में पैदा की बेटियों ने जोश करो उसके साथ जीवन में बेहतर करने का संकल्प लिया ।कॉलेज व स्कूल के शिक्षकों में भी खुशी देखी जा रही है।



