
हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मारकर की हत्या
सहरसा-27 फरवरी। जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के बसुदेवा गांव के समीप अपराधियों ने रविवार को बाइक सवार व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरियाही बाजार निवासी 50 वर्षीय बबलू साह अपनी पुत्री का वर ढूंढने के सिलसिले में बाईक पर सवार होकर अपने बहनोई कृष्णानंद साह के साथ नवहट्टा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बसुदेवा के समीप पहुंची। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार अज्ञात हथियारबंद दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से बाइक पर पीछे बैठे बबलू साह के सिर में जाकर लगी। जिसके बाद वे बाईक से नीचे सड़क पर औंधे मुंह गिर गए। ऐसे में पहले सड़क दुर्घटना की शंका लोगों को हुई। लेकिन गोली चलने की एक आवाज आई थी। जिससे उनके परिजनों को किसी दूसरी अनहोनी की आशंका हुई। ऐसे में उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर बनगांव थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप जँच पड़ताल में जुट गई है।



