
नरेंद्र मोदी के पास हिन्दू-मुस्लिम, हिन्दुस्तान-पाकिस्तान और मंदिर- मस्जिद के अलावा विकास का कोई एजेंडा नही: पप्पू यादव
मोतिहारी-20 फरवरी। जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव रविवार को जिले के घोड़ासहन पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी के प्रदेश सचिव अभिजीत सिंह के आवास पर आयोजित तिरहुत प्रमंडल के पार्टी के कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार को जमकर कोसा।साथ ही उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल पर कई गंभीर आरोप भी लगाये।
उन्होंने पार्टी नेताओ को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मेरे पास दस विधायक भी होते,तो जनता घर में होती और सरकार सड़क पर। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास हिन्दू मुस्लिम,हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और मंदिर मस्जिद के अलावा विकास का कोई एजेंडा नही है। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने ही लोकसभा क्षेत्र के अपराधियों से डरते हैं। शराब माफिया को अपनी गाड़ी में लेकर घूमते हैं। अपने ही सरकार के द्धारा फैलाये जा रहे आतंक और भष्ट्राचार के खिलाफ कुछ नहीं बोलते।
उन्होने कहा कि बिहार सरकार और विपक्ष का अंदरूनी तालमेल है। जिस कारण ही विपक्ष अपनी भूमिका के निर्वहन करने मे विफल है।इसके बाद जाप सुप्रीमो ढाका रजिस्ट्री कार्यालय गोलीबारी मे मारे गये वरूण सिंह के परिजनो से मुलाकात कर उनके बच्चे की पढाई के खर्च देने का घोषणा किया।



