नेहरु जी के बारे अपमानित बातें करना घटिया मानसिकता की पहचानः डॉ. शकील
मधुबनी-19 फरवरी। देश को एक पहचान बनाने वाले पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में अपमानित बातें करना यह एक घटिया मानसिकता को दर्शाता है। दूसरे देशों में हमारे पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों को इस देश के आजादी दिलाने में जो बलिदान है,उसको याद कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। परंतू हमारे देष के संवैधानिक पद पर बैठे लोग उन्हें अपमानित करने का काम करते हैं, जो घोर निंदनीय है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. शकील अहमद ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस से संबोधित करते हुए कहा। डॉ. शकील ने कि यह भाजपा सिर्फ और सिर्फ फूट की राजनीति,पूर्वज एवं स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित करने की राजनीतिक कर रही है।
उन्होने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा किए गए कार्यों को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गिनाते हुए विदेशी सरकार को ललकारती थीं,परंतू वहीं उनकी पार्टी के सीनियर लीडर कहते हैं कि कांग्रेस के शासन में कुछ नहीं हुआ, जबकि पंडित जवाहरलाल नेहरू के किए कार्य किसी से छुपा नहीं है।
वहीं भाजपा की सरकार ने आठ वर्षो के शासन में कई सरकारी संसाधन को बेचने का कार्य किया। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रो. शीतलाम्बर झा,पूर्व विधायक भावना झा,अमानुल्लाह खान,प्रो.इस्तियाक अहमद,डा नेसार हैदर,शब्बीर अहमद,सहादत हसन मिंटू,मो.साबिर हुसैन,अकील अंजुम,रूपम झा,मुकेश कुमार झा पप्पू,ज्योति झा,मनोज कुमार मिश्र,जय कुमार झा,अनुरंजन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



