
बिहार
MADHUBAI:- नाबालिक लड़की का अपहरण,FIR दर्ज
मधुबनी-19 फरवरी। खुटौना थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि अपहृत लड़की की मां के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है। कि लड़की 16 फरवरी को घर से शौच के लिए बाहर गई व घर नहीं लौटी। थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लदनिया थाना क्षेत्र के परोरयाही के पप्पू कामत, देवन कामत, गौरभ कामत को नामजद किया गया है। कथित तौर पर नाबालिक अपहृत लड़की अभी तक बरामद नहीं हुई है। नामजद अभियुक्त फरार बताए गए है।



