
MADHUBANI:- रिश्वत लेने के आरोप में कार्यपालक सहायक सेवा से बर्खास्त
मधुबनी-19 फरवरी। जिला पदाधिकारी अमित कुमार ने लदनियां प्रखंड के कार्यपालक सहायक विकास कुमार को जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र देने के एवज में लाभुकों से रिश्वत वसूली करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।डीएम ने ज्ञापांक 368 दिनांक 19 फरवरी 2022 को सम्बंधित कार्यपालक सहायक विकास कुमार सहित सम्बंधित पदाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि मामला लदनियां प्रखंड के गिधवास पंचायत से सम्बंधित है।ज्ञात हो कि जनसेवक अरुण कुमार झा लदनियां को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने के नाम पर प्रति प्रमाण पत्र 100 रुपये रिश्वत वसूली की गई राशि यानी 21 सौ रुपये विकास कुमार द्वारा देते वायरल वीडियो हुआ था।
बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने वायरल वीडियो को सत्य मानकर अपने कार्यालय पत्रांक- 957 दिनांक 10 अगस्त 2021 को जनसेवक अरुण कुमार झा एवं कार्यपालक सहायक विकास कुमार से जवाब तलब किया गया। बीडीओ ने कार्यपालक सहायक विकास कुमार का स्पष्टीकरण का जवाब स्वीकार योग्य नहीं माना। उन्होंने कार्यपालक सहायक विकास कुमार के जवाब को संव्यवहार,सरकारी सेवक एवं सरकारी सेवा आचार संहिता के प्रतिकूल मानकर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुशंसा किया था।
स्थानीय लोगों,प्रखंड कर्मी एवं कार्यपालक की नजर जिलाधिकारी के उस आदेश पर टिकी है, जिसमें उक्त रिश्वत प्रकरण के मुख्य आरोपी जनसेवक अरुण कुमार झा के विरुद्ध कौन सी कार्रवाई की जाती है,जो वायरल वीडियो में रिश्वत लेते दिखाये गया हैं।



