
BIHAR:- मधुबनी स्टेशन पर बड़ा हादसा, धू-धूकर कर जल गई स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
मधुबनी-19 फरवरी। शनिवार को बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना सामने आई है। जब एक ट्रेन में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में सुबह अचानक आग लगने से स्टेश परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते ट्रेन धू-धूकर जल उठी। ट्रेन में लगी आग कितनी भयानक थी, ये आप तस्वीरों को देखकर समझ सकते हैं।
गनीमत ये रही कि ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। बताया जा रहा कि रात में ही दिल्ली से ये ट्रेन मधुबनी पहुंची थी और स्टेशन में खड़ी रहने के दौरान इसमें आग लगी। तुरंत ही स्टेशन मौजूद लोगों और कर्मियों ने आग बुझाने की कवायद शुरू की। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पहुंची। तथा आग पर काबू पाने में जुट गए। अभी ये साफ नहीं हुआ कि आग कैसे लगी। इधर रेलवे प्रशासन के साथ-साथ मधुबनी सदर एसडीएम अश्वनी कुमार स्टेशन पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। तथा आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन का नेतृत्व करते रहे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता। वैसे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।



