स्पोर्ट्स

BIHAR:- मधुबनी स्टेडियम के बहुरेंगे दिन, अधिवक्ता महताब आलम की मेहनत लायी रंग, डीएम ने लिया जायजा, दिए अधिकारी को कई दिशा-निर्देश

मधुबनी- 17 फरवरी। जिलाधिकारी अमित कुमार ने गुरुवार को अपने दल बल के साथ मधुबनी स्टेडियम के वर्तमान स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। जिलाधिकारी ने स्टेडियम की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई और जिले के खिलाड़ियों के हित में बहुप्रतीक्षित सुविधा संपन्न स्टेडियम की आवश्यकता को देखते हुए इसके पुनरुद्धार के लिए कई निर्देश दिए।

उन्होंने रहिका अंचलाधिकारी के माध्यम से स्टेडियम की पूरी जमीन का मापन करवाने एवं भवन निर्माण विभाग,भवन प्रमंडल मधुबनी के माध्यम से भव्य स्टेडियम के निर्माण के लिए आवश्यक भौतिक निर्माण का प्राक्कलन करवाने का भी निर्देश दिया है। विस्तृत प्राक्कलन को बिहार सरकार के माध्यम से भारत सरकार को उनके खेलो इंडिया योजना के तहत मधुबनी स्टेडियम के पुनरुद्धार कार्य के लिए भेजा जाएगा। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित मौजूद थे।

जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार को क्षतिग्रस्त स्टेडियम के संबंध में अवगत कराते अधिवक्ता महताब आलम।

मालूम हो कि मधुबनी सिविल कोर्ट के अधिवक्ता व स्थानीय निवासी डॉ महताब आलम ने क्षतिग्रस्त मधुबनी स्टेडियम के मामले को अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार तक पहुंचाया। पिछले 14 फरवरी को जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्षतिग्रस्त स्टेडियम की जानकारी दी। जिसके बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया। जिसके बाद गुरुवार को जिलाधिकारी ने खुद स्टेडियम पहुंचकर स्टेडियम की बदहाली को देखा। तथा अधिकारी को स्टेडियम की मरम्मती के लिए दिशानिर्देश दिया।

बताते चलें कि एक जमाने में मधुबनी स्टेडियम बिहार का अहम स्टेडियम माना जाता था। यहां कई तरह के खेलों का आयोजन होता रहा है। परंतु कुछ वर्षों से प्रशासनिक लापरवाही के कारण स्टेडियम बदहाली का शिकार होने लगा। ईधर सीएम के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने जिस तरह से स्टेडियम को पुनः निर्माण के लिए जायजा लिया है। उसके बाद से युवाओं में काफी उत्साह देखा जाने लगा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button