
BIHAR:- साइबर अपराधियों ने एटीएम से उड़ाए 85 हजार
नवादा- 17 फरवरी। जिले में अकबरपुर थाना क्षेत्र के बुधवा गांव के बच्चो प्रसाद यादव के पुत्र सुधीर कुमार का एटीएम हेराफेरी कर गुरुवार को 85 हजार रुपये की निकासी की गई है। इसके बाद युवक ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
बता दें कि युवक बेंगलुरु में रहकर काम काज करता था और धीरे धीरे कर अकाउंट में 85 हजार रुपए अकाउंट में जमा किया था। वहीं घर पहुंचने पर उसने 5 हजार रुपए एटीएम से निकाला। इस बीच कुछ देर बाद इनके मोबाइल पर मैसेज आया कि इनके अकाउंट से पचासी हजार की निकासी हो गयी है। इसके बाद आनन-फानन में युवक पंजाब नेशनल बैंक पहुंचा, जहां पर बैंक में यह जानकारी दी गई कि एटीएम हेराफेरी कर किसी ने पैसा निकासी कर ली है।
युवक ने बताया है कि प्राइवेट कंपनी में काम कर मकान बनाने के लिए थोड़ा-थोड़ा को रुपये जमा किये थे। उन्होंने बताया कि मैं बेंगलुरु से कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था। जब अचानक हमारे अकाउंट से इस तरह का मैसेज आया तो फिर मेरी होश उड़ गई और थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगया है। नवादा जिले में बिछे साइबर अपराधियों के जाल ने आम नागरिकों का जीना हराम कर दिया है। वही खाते में पैसे रखने वाले लोग काफी सशंकित जीवन जीने को मजबूर हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सघन जांच कर रही है ।कोई बेहतर परिणाम आने की भी संभावना है।



