
MADHUBANI:- पुण्यतिथि पर जननायक कर्पूरी को सजद डी कार्यकताओं ने दी श्रद्धांजलि, प्रदेश अध्यक्ष औसाफ ने कहा- गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर
मधुबनी- 17 फरवरी। समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक जिला कार्यालय राम मनोहर लोहिया आश्रम मधुबनी में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी का पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष सुरेश चंद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई साथ ही उनके तैलय चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद औसाफ लड्डन ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर मूल्यों की राजनीति करते थे। साथ ही मोहम्मद लड्डन ने बताया कि वे गरीबों के मसीहा थे। पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि समाज में जब तक गरीबों पर अत्याचार होते रहेंगे, तब तक उनके विचारों की प्रासंगिकता बनी रहेगी।
श्री सिंह ने बताया कि कर्पूरी बाबू सामाजिक न्याय के सच्चे प्रतिनिधि होने के साथ-साथ दूसरों के लिए सदा संघर्ष करते रहे l कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव राजेश सिंह जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, सुधीर चौधरी,आजाद गुप्ता,जय चंद्र झा,मोहम्मद नसीम,मोहम्मद अर्सलान समेत दर्जनों लोगो ने संबोधित किया।



