
मधुबनी-14 फरवरी। कलुआही-बासोपट्टी मार्ग पर आग्नेयास्त्रों से लैश बाईक सवार तीन अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक कलुआही के सीएसपी संचालक से सात लाख रुपये नगद लूट लिया। घटना सोमवार को दिन के तीन से सवा तीन बजे के बीच की बतायी गई है। सोमवार को थाना क्षेत्र के राढ़ गांव निवासी रामनारायण साहू पंजाब नेशनल बैंक कलुआही से सीएसपी चलाने के लिए सात लाख रुपये की निकासी कर बाईक से गांव जा रहे थे। कलुआही-बासोपट्टी सड़क में जीबच नदी पुल से पश्चिम डीपीएस स्कूल कलुआही के सामने पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल सटा कर रुपये का बैग छीन लिया।
रामनारायण साहू बचने के लिए भागने की कोशिश किया। परंतु अपराधियों ने ओवरटेक करने के बाद उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। उसके बाद अपराधियों नर पिस्तौल सटा कर रुपयों की बैग छीन लिया। तीन अपराधी दो मिनट के अंदर घटना को अंजाम देकर पुनः कलुआही की ओर भाग गया। मुखिया ने तत्काल कलुआही पुलिस एवं मधुबनी सदर के एसडीपीओ को घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही नवनियुक्त थानाध्यक्ष प्रेमराज पुरषोत्तम घटनास्थल पर पहुचें। डीएसपी सदर राजीव कुमार एक घंटे के अंदर घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। तथा स्थानीय थाना पुलिस अधिकारी को कई जरूरी दिषा-निर्देष दिया।



