स्पोर्ट्स

आईपीएल ऑक्शन: फ्रेंचाइजी टीमों ने पहले दिन 74 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, ईशान किशन बिके सबसे महंगे

बेंगलुरु- 12 फरवरी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन 97 खिलाड़ियों पर बोली लगी। जिसमें 74 खिलाड़ी बिके और 23 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। निलामी में ईशान किशन को सबसे ज्यादा राशि मिली। उन्हें मुम्बई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि दीपक चहर को चेन्नई ने 14 करोड़ और श्रेयश अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.25 करोड़ में खरीदा। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दस करोड़ में खरीदा।

पहले दिन की निलामी में अहम बात यह रही कि 23 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। इनमें प्रमुख रूप से सुरेश रैना, स्टीव स्मिथ, डेविड मिलर, शाकिब अल हसन और मोहम्मद नबी रहे।

वहीं, दस करोड़ से ज्यादा मूल्य पाने वाले खिलाड़ियों में ईशान किशन (15.25 करोड़/मुंबई), दीपक चाहर (14 करोड़/चेन्नई), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़/कोलकाता), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़/दिल्ली), वानिंदु हसरंगा (10.75 करोड़/बैंगलोर), निकोलस पूरन (10.75 करोड़/हैदराबाद) और हर्षल पटेल (10.75 करोड़/बैंगलोर) शामिल रहे जबकि तीन खिलाड़ियों आवेश खान (लखनऊ), प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान) और लोकी फर्ग्यूसन (गुजरात) के लिए दस करोड़ को बोली लगी।

फ्रेंचाइजी टीमों ने निलामी में खरीदे खिलाड़ीः–

चेन्नई सुपरकिंग्सः-

तुषार देशपांडे (20 लाख), अंबाती रायडू (6.75 करोड़), दीपक चाहर (14 करोड़), के.एम. आसिफ (20 लाख), ड्वेन ब्रेवो (4.40 करोड़) और रॉबिन उथप्पा (दो करोड़)।

दिल्ली कैपिटल्सः-

शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), मिशेल मार्श (6.5 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (दो करोड़), के.एस. भरत (दो करोड़), डेविड वार्नर (6.25 करोड़), कुलदीप यादव (दो करोड़), अश्विन हैब्बर (20 लाख), कमलेश नागरकोटी (1.10 करोड़) और सरफराज खान (20 लाख)।

गुजरात टाइटंसः-

नूर अहमद (30 लाख), जेसन रॉय (2 करोड़), मो. शमी (6.25 करोड़), राहुल तेवतिया (9 करोड़), अभिनव सदरंगिनी (2.60 करोड़), लोकी फरग्युसन (10 करोड़), आर. साई किशोर (3 करोड़)।

कोलकाता नाइट राइडर्सः-

शिवम मावी (7.25 करोड़), शेल्डन जैक्शन (60 लाख), पैट कमिंस (7.25 करोड़), श्रेयस अय्यर (12.25 करोड़) और नितीश राणा (8 करोड़)।

लखनऊ सुपर जाएंट्सः-

आवेश खान (10 करोड़), क्विंटन डी कॉक (6.75 करोड़), मार्क वुड (7.5 करोड़), मनीष पांडेय (4.60 करोड़), जेसन होल्डर (8.75 करोड़), दीपक हूडा (5.75 करोड़), क्रुणाल पांड्या (8.25 करोड़) और अंकित राजपूत (50 लाख)।

मुम्बई इंडियंसः-

बासिल थंपी (30 लाख), मुरुगन अश्विन ( करोड़), डेवाल्ड ब्रेविस (3 करोड़) और ईशान किशन (15.25 करोड़)।

पंजाब किंग्सः-

जितेन शर्मा (20 लाख), शाहरुख खान (9 करोड़), जॉनी बेयरेस्टो (6.75 करोड़), हरप्रित बरार (3.80 करोड़), शिखर धवन (8.25 करोड़), ईशान पोरेल (25 लाख), कगिसो रबाडा (9.5 करोड़), राहुल चहर (5.25 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (60 लाख)।

राजस्थान रॉयल्सः-

केसी करियप्पा (30 लाख), रियान पराग (3.80 करोड़), ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़), आर. अश्विन (5 करोड़), यजुवेंद्र चहल (6.50 करोड़), शिमरोन हेटमेयर (8.50 करोड़), प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़) और देवदत्त पड्डिकल (7.75 करोड़)।

रॉयल चैलेंजर बैंगलोरः-

फॉफ डुप्लेसी (7 करोड़), अनुज रावत (3.40 करोड़), जॉश हैजलवुड (7.75 करोड़), आकाश दीप (20 लाख), शाहबाज अहमद (2.40 करोड़), दिनेश कार्तिक (5.50 करोड़), हर्षल पटेल (10.75 करोड़) और वनिंदु हशरंगा (10.75 करोड़)।

सनराइजर्स हैदराबादः-

निकोलस पूरन (10.75 करोड़), जगदीश सुचित (20 लाख), श्रेयल गोपाल (75 लाख), कार्तिक त्यागी (4 करोड़), वाशिंगटन सुंदर (8.75 करोड़), भुवनेश्वर कुमार (4.20 करोड़), टी. नटराजन (4 करोड़), प्रियम गर्ग (20 लाख), अभिषेक शर्मा (6.50 करोड़) और राहुल त्रिपाठी (8.50 करोड़)।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button