बिहार

लालू यादव ने की राजद सदस्यता अभियान की शुरुआत

पटना- 12 फरवरी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने संगठन को विस्तार देने के लिए आज से सदस्यता अभियान की शुरूआत की। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राजद के वरीय सदस्यों को सदस्यता का प्रमाण देकर किया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसलिए इसके सदस्यों की संख्या भी सबसे अधिक होनी चाहिये। पार्टी ने फिलहाल एक करोड़ सदस्य का लक्ष्य निर्धारित किया है। एक हजार रुपये देकर सक्रिय सदस्य बन सकते हैं। सक्रिय सदस्यों की जिम्मेदारी होगी कि वे कम से कम 25 लोगों को सक्रिय रूप से राजद से जोड़ें और राजद को मजबूत करें।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश और बिहार के सभी जिलों में सदस्यता अभियान शुरू हो गई है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और लोगों को राजद से जोड़ा जाएगा। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। सरकार के खिलाफ जिन लोगों में रोष में हैं, उन्हें राजद से जोड़ा जाएगा। इसके साथ सदस्यों को यह जानना होगा कि उनकी सदस्य के नाते क्या जवाबदेही है। वे इसका निर्वाह पूरी ईमानदारी से करें।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बिहार सरकार हर क्षेत्र में विफल है। आने वाले समय में बिहार में सबसे अधिक सदस्य हमारे दल के होंगे। बिहार में जातीय जनगणना पर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जलेबी की तरह बातों को घुमाते हैं। वह चाहते ही नहीं कि जातीय जनगणना हो। सर्वदलीय बैठक की कब से बात हो रही है लेकिन आज तक बैठक नहीं हुई।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी, रमई राम, शिवचंद्र राम, अशोक कुमार सिंह, आलोक मेहता, श्याम रजक, भोला यादव, बृषन पटेल, सुनील कुमार सिंह, प्रेमा चौधरी, चितरंजन गगन, मृतुन्जय तिवारी, कारी शोएब, अरुण यादव, निराला यादव सहित कई विधायक एवं विधान पार्षद और पार्टी के पदाधिकारियों को पार्टी की सदस्यता का प्रमाण दिया। विभिन्न प्रदेशों से आये राजद सदस्य को भी सदस्यता प्रमाण पत्र दिए गए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button