बिहार

मधुबनी के पूर्व विधायक रामदेव महतो फिर BJP में शामिल

पटना- 11 फरवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के समक्ष प्रदेश मुख्यालय में मधुबनी के पूर्व विधायक रामदेव महतो समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि रामदेव महतो के भाजपा में आने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी। वे लम्बे समय तक पार्टी के विस्तार में लगे रहे। संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे कुछ दिनों के लिए भाजपा से दूर हुए थे। उनके आगमन से विशेषकर मधुबनी जिला संगठन को मजबूती प्रदान होगी। इनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।

पूर्व विधायक रामदेव महतो ने मौके पर कहा कि मैं फिर से अपने परिवार में आया हूं। पार्टी के द्वारा दिये गये दायित्वों का पूर्ण मनोयोग से निर्वहन करने का प्रयास करूंगा। संगठन के विस्तार में पूरा समय देने का काम करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया,भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार और बेबी कुमारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button