भारत

शाही दौर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद की हालत जर्जर,लिखा गया पीएम मोदी को पत्र

नई दिल्ली- 02 दिसंबर। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत के अध्यक्ष नवेद हामिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर दिल्ली की ऐतिहासिक शाहजहानी जामा मस्जिद की जर्जर हालत पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया है। नावेद हामिद ने अपने पत्र में कहा है कि जामा मस्जिद की मीनार, गुंबद और शाही गेट सहित कई स्थानों से पत्थर गिर रहे हैं। मस्जिद की मरम्मत नहीं होने की वजह से उसकी हालत जर्जर होती जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने और मस्जिद की मरम्मत का कार्य शुरू कराने की मांग की है।

शाही दौर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद की जर्जर हालत और जगह-जगह से पत्थर आदि टूटकर गिरने की खबरें आजकल काफी सुर्खियों में हैं। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी की तरफ से बार-बार पुरातत्व सर्वेक्षण संस्थान (एएसआई) और सम्बंधित अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है मगर उनके पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इमाम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कई बार पत्र लिखा गया है लेकिन उनकी तरफ से भी पत्र का कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवेद हामिद ने भी मस्जिद की जर्जर हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में नवेद हामिद ने प्रधानमंत्री से जामा मस्जिद की जर्जर हालत का जिक्र करते हुए इसकी तत्काल मरम्मत करवाए जाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में 2004 के सऊदी अरब सरकार के प्रस्ताव का भी जिक्र करते हुए कहा है कि सऊदी अरब सरकार ने मस्जिद की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए भारत सरकार से इजाजत तलब की थी मगर भारत सरकार ने राजनीतिक कारणों से इसकी अनुमति नहीं दी थी।

उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि जामा मस्जिद का मीनार, मुख्य गुंबद और शाही गेट से कई पत्थर गिर रहे हैं जिसकी वजह से यहां पर कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना भी घट सकती है। उनका कहना है कि मस्जिद की मरम्मत का काम तत्काल शुरू कराए जाने की जरूरत है ताकि यहां पर आने जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होने पाए। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक जामा मस्जिद आते हैं। उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button