
बिहार
मधुबनी के छात्र की मुंबई में ट्रेन से कटकर मौत
मधुबनी-17 दिसंबर। मुंबई में रहकर पढ़ाई कर रहे लौकहा बाजार के एक विद्यार्थी की ट्रेन से कटकर मौत से समूचे बाजार में मातम है। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अस्मत रजा गत बुधवार की शाम वहां के बोरिवली स्टेशन पर लोकल ट्रेन में चढ़ने में वह गिरकर नीचे आ गया और उसकी कटकर मौत हो गई। इस खबर के लौकहा पहुंचते ही उसके घर में कोहराम मच गया। पिता मो सनाउल्लाह और मां तबस्सुम बेगम का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। लोग सदमे में पड़े शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं। मृतक को मुंबई में ही दफना दिए जाने की जानकारी है। सांत्वना देनेवालों में कारमेघ उत्तरी पंचायत के सरपंच रोबिन साह,पूर्व जिप सदस्य समी अहमद तथा समाजसेवी राजेन्द्र पासवान एवं अन्य लोग शामिल हैं।



