बिहार

मधुबनी की बेटी को गूगल ने दिया एक करोड़ 11 लाख का पैकेज

मधुबनी-07 जनवरी। लक्ष्य तय कर सकारात्मक सोच के साथ मेहनत की जाए, तो सफलता सुनिश्चित है। इस लाइन को बहुमुखी प्रतिभा की धनी मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के पंचगछिया की बेटी संप्रीति यादव ने सच कर दिखाया है। संगीत नाटक खेल के साथ ही पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली संप्रीति को गूगल ने एक करोड़ 11 लाख का सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दी है। 14 फरवरी से गूगल में कार्य शुरू करेगी। एमबीए कर वह और आगे बढ़ना चाहती है। मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड के पंचगछिया कमतौल के मूल निवासी बैंक अधिकारी रामाशंकर यादव और योजना विकास विभाग के सहायक निदेशक शशि प्रभा की बेटी संप्रीति वर्ष 2014 में नोट्रेडेम अकैडमी से 10 सीजीपीए के साथ मैट्रिकुलेशन किया था। दिल्ली के इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद 2016 में जेईई मेंस पास की। और 2021 मई में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस बीटेक करने के बाद केंपस सिलेक्शन में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 44 लाख की पैकेज पर अभी काम कर रही है। एडोब, फ्लिपकार्ट और एक्सपेडिया कंपनी से भी नौकरी को इन्हें ऑफर मिला था।


नौ राउंड इंटरव्यू के बाद मिली नौकरी-

गूगल ऑनलाइन विभिन्न लेवल पर 9 राउंड इंटरव्यू लिया। हर राउंड में संप्रीति के जवाब से गूगल संतुष्ट रहा। इसके बाद नौकरी का अवसर दिया। संप्रीति बताती है कि गणित उसका रुचि का विषय था। बचपन से ही इंजीनियर बनने का लक्ष्य तय किया था। इंटरमीडिएट से कंप्यूटर इंजीनियर बनने का लक्ष्य लिया। सात से 8 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी। इंजीनियरिंग कॉलेज में जाने की इच्छा बढ़ती गई। शिक्षकों और दोस्तों ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया। संप्रीति की मां गणित से एमएससी है जो शुरू में काफी मदद की।


संगीत व नाटक में है खास रुचि-

संप्रीती को संगीत नाटक और खेल में खास रुचि है। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मुंबई सहित 50 से अधिक कॉलेजों में ट्रेडमिल नाटक में संपत्ति ने भूमिका निभाई है। नुक्कड़ नाटकों में भी भाग लेती रही। 3 साल तक क्लासिकल म्यूजिक का भी प्रशिक्षण लिया। इंटरनेशनल मैच ओलिंपियाड में 35 वां और नेशनल साइंस ओलिंपियाड मैं 170 वां स्थान मिला था। अंग्रेजी डिबेट और कविता प्रतियोगिता में भी अवार्ड जीता। टेनिस खेल में भी उन्होंने पुरस्कार जीता है।


पंचगछिया गांव में है हर्ष का माहौल-

संप्रीति के इस सफलता पर उनके पैतृक गांव हरलाखी प्रखंड के पंचगछिया में जश्न का माहौल है। उनके चाचा शिवजी यादव,अशोक कुमार,राजकुमार यादव,मामा कुमार शशी रंजन,दादी लीला देवी इन्हें बधाई और शुभकामना दी है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button