

मधुबनी। बिस्फी थाना क्षेत्र के जगवन पश्चिमी पंचायत स्थित हीरोपट्टी गांव में तीन बच्चों की मौत पानी में डूबने से हो गई। मिली जानकारी के अनुसार त्यौहार रहने को लेकर मृतक मिट्टी लाने के लिए हीरोपट्टी गांव स्थित मेला गांछी मैदान के पास बरसात का पानी जमा एक गड्ढ़े से मिट्टी लेने के लिए पहुंचा। जहां बच्चे का मिट्टी काटने के दौरान पैर फिसलने लगा। जिसमें एक बच्चा पानी में चल गया। उसके बाद एक दूसरे को बचाने के लिए चार बच्चे पानी के गहरे गड्ढे में चले गए। जिसमें तीन बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक बच्चा किसी तरह निकलकर गांव में हल्ला मचाने लगा। बच्चे को हल्ला सुनकर गांव के लोग दौरते, तबतक 40 मिनट का समय समाप्त हो चुका था। लोगों ने गहरे गड्ढे पानी में 50 मिनट तक खोजबीन के बाद बच्चों को पानी से निकाला। पंरतू तीनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। मृतक में हीरोपट्टी गांव निवासी अनिल कमती की पुत्री 14 वर्षीय प्रियंका कुमारी, सुनील कामत का 09 वर्षीय पूत्र सचिन कुमार एवं शत्रुघ्न दास की पूत्री 10 वर्षीय मनीषा कुमारी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी सीओ श्रीकांत सिन्हा,बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। परंतू तीनों मृतक के परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।



