
पटना। आधुनिक बिहार के निर्माता और बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी स्व. श्रीकृष्ण सिंह की 135 वीं जन्म जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई। स्व. श्रीकृष्ण सिंह के तैल चित्र पर कांग्रेसजन ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके जीवन को आदर्श बताते हुए राष्ट्रीय सचिव विधायक डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू आधुनिक बिहार के निर्माता रहें हैं और देश की आजादी के लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के नेता रहें हैं। उन्होंने बिहार के विकास को राह प्रदान किया। बरौनी और पतरातू थर्मल पावर स्टेशन से लेकर बरौनी तेल शोधक कारखाना, बोकारो स्टील कारखाना, बरौनी व सिंदरी सीमेंट कारखाना, हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन आदि प्रमुख कारखानों को उन्होंने अविभाजित बिहार लगने का मार्ग प्रशस्त किया।विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीकृष्ण बाबू का योगदान अविस्मरणीय है। बिहार को प्रगति पथ पर अग्रसर करने में उनकी अहम भूमिका रही है। बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू आजादी के लड़ाई में देश को दिशा देने वाले नेताओं में से एक रहें हैं। जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव डॉ शकील अहमद खान, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ समेत प्रमुख नेतागण मौजूद रहें।



