
ढोंगी साधुओं ने चोकीदार की पत्नी को नशीली दवा पिलाकर लाखों का जेवर लेकर फरार, साधुओं को ग्रामीणों ने दबोचा
मधुबनी- 17 मई। हरलाखी थाना क्षेत्र के बेला टोल गांव में साधु के भेष में आए तीन ठग ने चोकीदार की पत्नी को नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया उसके बाद कथित साधुओं ने बक्सा से लाखों रुपये की जेबरात लेकर फरार हो गये। हालांकि ग्रामीणों ने उक्त तीनों ठग समेत टेम्पू चालक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। घटना मंगलवार सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरलाखी थाना की चोकीदार बेला टोल निवासी विक्रम यादव ड्यूटी पर थे। इसी दौरान साधु के भेष में तीन साधु उनके घर गया और उनके मां से बोला कि आपके जमीन पर ग्रह है जिस कारण आपके पौत्र के साथ अनहोनी घटना घट सकती है। साथ हि कई प्रकार का झांसा देने के बाद महिला ने उनके बातों पर यकीन कर ली। उसके बाद साधु ने एक ग्लास में जल लाने को कहा। फिर जल में कुछ घोलकर कहा कि अपने पुत्रवधू को पिला दो,यदि मीठा लगा तो समझना कि सच में ग्रह है। उसके बाद विवाहिता ने जल पीने के बाद बताया कि मीठा लग रहा। उसके बाद उन साधुओं ने एक गिलास जल को सड़क के उस पार फेंक कर आने को कहा।
इधर चोकीदार की पत्नी रेणु देवी बेहोश हो गयी। उसके बाद साधुओं ने बक्सा को खोलकर एक बैग में रखे सोना का मंगलसूत्र,नथिया,झुमका,पायल समेत करीब दो लाख से अधिक का जेबरात लेकर टेम्पू में बैठकर भाग गये। इधर पानी फेंक कर जब महिला वापस आई तो देखा कि पुत्रवधू बेहोश थी। उसके बाद चीख पुकार मच गयी। वहीं बेहोशी की हालत में ईलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।
वहीं कुछ ग्रामीणों ने बाइक से उन साधुओं को खोजना शुरू किया। जहां विशौल गांव में टेम्पू से भाग रहे तीनों ढोंगी साधुओं को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके बाद जमकर मारपीट की गई। इधर सूचना मिलते ही एएसआई ध्यानी पासवान मौके पर पहुंची। तथा टेम्पू चालक समेत तीनों साधुओं को हिरासत में ले लिया। चालक समेत तीनों ढोंगी साधु समस्तीपुर जिला का बताया जा रहा है।
इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि टेम्पू को जब्त कर तीनों ढोंगी साधुओं के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।



