[the_ad id='16714']

डोटासरा ने कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े व उनके परिवारजनों को जान से मारने की धमकी दिए जाने की निंदा की

जयपुर- 06 मई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चित्तापुर से प्रत्याशी मणिकांत राठौड़ द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने की निंदा करते हुए आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के ऑडियो टेप से ज्ञात होता है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में संभावित हार से बौखलाई हुई भारतीय जनता पार्टी निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है तथा ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतार कर भारतीय जनता पार्टी ने देश के प्रजातंत्र पर प्रहार किया है।

डोटासरा ने कहा कि दलित वर्ग से आने वाले तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं उनके परिवार को खत्म करने की धमकी देना लोकतांत्रिक व्यवस्था में ना सिर्फ निंदनीय है बल्कि लोकतंत्र की परम्पराओं के विरूद्ध है।

डोटासरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है, मिजोरम में जातीय संघर्ष चल रहा है, लोगों के घर जलाये जा रहे हैं, किन्तु भाजपा के नेता कर्नाटक चुनाव प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों पर कार्रवाई करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कथन कि नौ वर्ष पहले देश घुटनों के बल चल रहा था, ना सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि देश के महान नेताओं एवं पूर्व प्रधानमंत्रियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के कारण भारत का सिर विश्व में हमेशा ऊंचा रहा है तथा रहेगा।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!