
गोल टैलेंट सर्च एग्जाम के वेबिनार में दरभंगा जोन से चयनीत छात्र हुए पुरस्कृत
पटना- 24 मार्च। छात्रों के टैलेंट को सही दिशा निर्देश के साथ सफलता की ऊंचाईयों तक पहुँचाने के मिशन के तहत प्रत्येक वर्ष 6ठी से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा गोल टेलेंट सर्च परीक्षा का आज दरभंगा जोन के छात्रों के लिए बेबीनार का आयोजन किया गया।
प्री एवं मेन दो चरणों में आयोजित इस परीक्षा में बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, उड़ीसा के लगभग 25 हजार
छात्र शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा में शामिल छात्रों में टॉप रैंकर्स को लैपटॉप, टैब, कलाई घड़ी एवं बैग देकर पुरस्कृत
किया गया और साथ ही उन्हें गोल इन्स्टीट्यूट के कोर्सेस में 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशीप ऑफर की गई।
गोल इन्स्टीट्यूट के द्वारा आयोजित किए गए वेबीनार में सफल छात्रों को बधाई देते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डॉयरेक्टर श्री विपीन सिंह ने छात्रों को भविष्य में प्रतियोगी परिक्षा में सफलता पाने के मूलमंत्र को साझा किया। श्री सिंह ने बताया कि आज के प्रतियोगी माहाल में छात्रों को समय के साथ जागरूक करना आवश्यक है और इसी उद्देश्य से गोल इन्स्टीट्यूट द्वारा गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के माध्यम से छोटे कस्बे दूर दराज गावों एवं शहरों में छिपे मेधा को निखार कर उन्हें सफलता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
चेवीनार में छात्रों को संबोधित करते हुए गोल इन्स्टीट्यूट के असिस्टेंट डॉयरेक्टर रंजय सिंह कहा कि छात्रों को अपने
करीयर में सही मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होना आवश्यक होता है, और अगर छात्र
शुरूआती दौर से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की सही जानकारी के साथ उचीत मार्गदर्शन में सफलता के दिशा निर्देश को फॉलो करें तो उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि गोल टैलेंट सर्च परीक्षा के माध्यम से अबतक हजारों छात्र मेडिकल, इंजिनियरिंग एवं सिवील सर्विसेज जैसे कॉम्पीटीशन में सफलता प्राप्त कर जी.टी.एस.ई. के उपयोगिता को साबित किए हैं।
गोल के संजय आनंद ने बताया कि हमारी संस्थान मेडीकल एवं इंजिनियरिंग की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नए सत्र का फाऊंडेशन एवं टारगेट बैच शुरू कर चुका है जिसमें छात्र अपने सपने को साकार करने के लिए नामांकन के साथ प्रयास कर सकते हैं।
वेबिनार का संचालन आनंद वत्स के द्वारा किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र एवं अभिभावक शामिल हुए।
इन्हें मिला टैब वर्ग 6ठी के राज कुमार प्रसाद, वर्ग 7वीं के शौरव कुमार सुमन, वर्ग 8वीं के रंजन कुमार, वर्ग 9वीं के अमन कुमार एवं वर्ग 10वीं के निरज कुमार इन्हें मिला कलाई घड़ी वर्ग 6ठी के रजनीश कुमार, वैभव आनन्द, वर्ग 7वीं के प्रथम आदित्य, दिपेन्द्र कुमार, वर्ग 8वीं के अमन कुमार रौशन, त्रिलोक राज, वर्ग 9वीं के उमंग प्रियदशी, प्रियांशु गौरव वर्ग 10वीं के आशीश रंजन एवं आयुष
कुमार झा
इन्हें मिला बैग वर्ग 6ठी के चंदन कुमार, मो. सरफराज, करूनिक कुशुम्भ, आनन्द राज, भाव्या कुमारी, सिद्धान्त कुमार, अभय कुमार, वर्ग 7वीं के दिपाली कुमारी, रवीशंकर कुमार, रौनक कुमार, जोहैब होड्डा, रवी राज, सार्थक सुर्यापु, सौर्या, वर्ग 8वीं के अनन्त उत्कर्ष, रितिक कुमार, आलोक कुमार, माधव कुमार ठाकुर, राहुल कुमार, प्रणव कुमार झा, रितेष पुर्वे, वर्ग 9वीं के आकाश कुमार, मयंक कुमार, प्रियां राज कुंदन कुमार, आशुतोष चंद्र आदित्य, अद्या श्री रजनिश कुमार, वर्ग, 10वीं के मो. रशिद जमल, मुकुंद कुमार झा, आनन्द कुमार, स्वाती स्वराज, माधव कुमार सिंह, रिपु राज, प्रियांषु राज



