
बिहार
सीएम नीतीश ने छठ महापर्व पर दिया अर्घ्य,घाटों का लिया जायजा
पटना- 10 नवंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महापर्व छठ के मौके पर आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद नासरीगंज के लिए निकले। उन्होंने स्टीमर से पटना के लगभग सभी छठ घाटों का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार के परिवार के सदस्य छठ पूजा कर रहे हैं और छठ पूजा के मौके पर मुख्यमंत्री ने आज अस्ताचलगामी भास्कर को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री के परिवार में कुल चार लोग छठ व्रत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की सरहज,भगिनी,उनकी भतीजी एवं एक भगीना की पत्नी छठ व्रत कर रही हैं।
मुख्यमंत्री आवास में बने तालाब में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। पटना के गंगा घाटों का जायजा लेने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।



