क्राइम

शिमला : घर में भड़की आग,सो रहे व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत

शिमला-11 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश के शिमला थाना क्षेत्र के विकासनगर में एक मकान की निचली मंजिल में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना वीरवार सुबह चार बजे के करीब पेश आई। आग इतनी भयंकर थी कि कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। कमरे में सो रहे व्यक्ति का आधा शरीर भी जल गया।

मृतक की पहचान किशोर बजाज (60) के तौर पर की गई है। यह घर में अकेला ही रहता था। इसकी पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है और बेटा जेल में है। जिस फ्लैट में आग लगी वह चार मंजिल का है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों ने घर से धुआं निकलते हुए देखा तो इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। माल रोड स्थित अग्निशमन केंद्र से इसकी सूचना छोटा शिमला फायर स्टेशन को भेजी गई सूचना मिलते ही विभाग की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। पुलिस और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरु किया। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में जांच चल रही है

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button