क्राइम

लोन घोटालाः SBI के पूर्व अध्यक्ष प्रतीप चौधरी गिरफ्तार, भेजे गए 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में

राजस्थान, 01 नवंबर। जैसलमेर पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के पूर्व चैयरमेन प्रतीप चौधरी को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया है। जैसलमेर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई कार्रवाई पर पुलिस ने प्रतीप चौधरी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने एसबीआई के प्रमुख पद पर रहने के दौरान जैसलमेर की सितारा होटल फोर्ट रजवाड़ा को उसके वास्तविक मूल्य के विरुद्ध न्यूनतम दामों में खुर्द-बुर्द किया है। बताया जा रहा है कि ऋण नहीं चुकाने के जिस मामले को लेकर उक्त होटल जिस फर्म को सुपुर्द की गई थी,प्रतीप चौधरी सेवानिवृत होने के बाद उसी फर्म में निदेशक के तौर पर कार्य करने लगे।

जैसलमेर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि प्रतीप चौधरी के खिलाफ न्यायालय ने हाल ही में गैर जमानती वारंट जारी किया था। उस पर कार्रवाई कर चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उन्होंने बताया फोर्ट रजवाड़ा होटल के मालिक ने बैंक से लोन लिया था। उस लोन में डिफाल्टर होने के बाद उनकी सम्पत्ति को गलत तरीके से कम मूल्य पर खुर्द-बुर्द किया गया था। इस बात का आरोप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने माना और उनके खिलाफ वारंट जारी किया। जैसलमेर पुलिस ने चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। इसके साथ ही उसकी अग्रिम जमानत याचिका भी ख़ारिज कर दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button