भारत

 रेलवे ने ओडिशा रेल हादसे में अबतक 285 मामलों में 3.22 करोड़ का दिया मुआवजा

नई दिल्ली- 04 जून। रेलवे ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना में अब तक 285 मामलों (11 मौत, 50 गंभीर चोट एवं 224 सामान्य चोट के मामले) में अनुग्रह राशि के रूप में 3.22 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

रेलवे ने रविवार को कहा कि यह सेवा निर्बाध रूप से जारी रहेगी और रेल मंत्री द्वारा घोषित बढ़ी हुई अनुग्रह राशि का त्वरित वितरण सुनिश्चित करेगी। ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए रेल हादसे में मरने वालों को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जा रही है। भारतीय रेलवे 7 स्थानों- सोरो, खड़गपुर, बालासोर, खंटापारा, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर पर अनुग्रह राशि का भुगतान कर रहा है।

इसके अलावा भारतीय रेलवे ने ओडिशा में रेल हादसे में फंसे यात्रियों और मृत व्यक्तियों के परिवार/मित्रों/रिश्तेदारों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर विशेष व्यवस्था की है।

वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम 24 घंटे सातों दिन हेल्पलाइन पर काम कर रही है और जोनल रेलवे एवं राज्य सरकार के साथ समन्वय के बाद कॉल करने वालों को सभी प्रासंगिक विवरण प्रदान करेगी। रेलवे हेल्पलाइन 139 का उद्देश्य इस कठिन समय में पीड़ित यात्रियों और उनके परिजनों की मदद करना और सही एवं संतोषजनक जानकारी देना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button