
BIHAR:- मधुबनी का एक भी नागरिक अब यूक्रेन में नही है फंसा: डीएम
मधुबनी- 03 फरवरी। जिलाधिकारी अमित कुमार द्वारा यूक्रेन में जारी युद्ध के हालात में फंसे मधुबनी जिले के लोगों के संबंध में जिलावासियों से जानकारी साझा की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यूक्रेन में जारी युद्ध के मद्देनजर भारत सरकार, बिहार सरकार और जिला प्रशासन मधुबनी के द्वारा जनहित में व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। भारत सरकार के सूत्रों से जिला प्रशासन को यूक्रेन से स्वदेश लौट रहे मधुबनी वासियों की पल पल की जानकारी साझा की जा रही है। जो प्रभावित लोगों के परिजनों के हित में बेहद महत्वपूर्ण कदम है। जनहित को देखते हुए भारत सरकार द्वारा मधुबनी वासी सहित देश के तमाम नागरिकों को भारत लाया जा रहा है।
विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कुल दस लोग अभी तक अपने गृह जिले मधुबनी तक पंहुच चुके हैं। इनके नाम राशिद अशरफ इरफानी,रचना कुमारी,अनुज्ञा दीप,अभिषेक कुमार सुमन, आयुष कुमार,विनायक निवास, नीतीश कुमार,संतोष कुमार, शाहिद अब्बास एवं अभिषेक कुमार झा हैं।
इनके अतिरिक्त कुल-12 लोग ऐसे हैं जो यूक्रेन की सीमा से बाहर निकल चुके हैं और भारत के लिए हवाई यात्रा के क्रम में हैं। इनके नाम मुकुंद कुमार,चंदन कुमार,नाजिस एहतेशाम,शिवम,शिवम मिश्रा,अमन साहिल,मो.अशरुल हक़,आशिफ इकबाल,विवेक प्रसाद साह,मो.अहमद अली,प्रमोद कुमार एवं उज्जवल।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है, तथा प्राप्त सूचना के अनुसार जिले का कोई भी वासी वर्तमान में यूक्रेन की सीमा में फंसा हुआ नहीं है। तथा भारत सरकार की लगातार कोशिशों से भारत के सभी लोगों की वतन वापसी कराई जा रही है। इस परिप्रेक्ष्य में भारतीय दूतावास,बिहार भवन,बिहार फाउंडेशन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों द्वारा परस्पर समन्वय स्थापित कर लोगों की सुरक्षित वतन वापसी कराई जा रही है। जिला प्रशासन, मधुबनी द्वारा इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर संपादित किया जा रहा है।



