भारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध अफ्रीकन नागरिक गिरफ्तार

मधुबनी- 13 अप्रैल। भारत से नेपाल जाने के क्रममें संदिग्ध अफ्रीकन नागरिक को एसएसबी जवानों ने बैतौन्हा बीओपी के पास से हिरासत में लिया है। जिसे वीजा उलंघन मामले में गिरफ्तार कर जयनगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार अफ्रीकन नागरिक पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल निवासी 44 वर्षीय किंगसले के तौर पर पहचान हुआ है। जिसके पास भारत एवं नेपाल का ई-वीजा कम्पीट था। परंतू एयररूट की जगह बस एवं गलत रूट से प्रवेश मामले में वीजा उलंघन की कार्रवाई की गयी है। इस मामले में बैतौन्हा बीओपी के एएसआई सुरवीर सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 12 अप्रैल की देर दोपहर एक ओटो रिक्शा से विदेशी नागरिक किंगसले नेपाल की ओर जा रहा था। जहां सक होने पर रोक कर उससे पुछताछ किया गया। आरोपित ने बताया कि वह नायजिया से एयरलाइंस से काठमांडू ई-वीजा पर आया। तथा काठमांडू से नई दिल्ली तीन महीने रहा है। जिसके बाद वह नई दिल्ली से काठमांडू आ गया, जहां वह बिमार पड़ गया। जिसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। परंतू धनराशि के आभाव में वह काठमांडू से दिल्ली बस के जरिये पहुंचा। सुरक्षा एजेंसी को इनके बात का कोई प्रमाणपत्र या दस्तावेज आरोपित द्वारा नही दिखाया गया। आरोपित ने बताया कि वह भारत बिजनेस के सिलसिले में आया था। इसके बाद वह पुनरू नई दिल्ली से बस रूट होते जयनगर पहुंचा और बैतौन्हा के रास्ते काठमांडू नेपाल जाने के फिराक में था। जहां बैतौन्हा सीमा पर उसे हिरासत में ले लिया गया। जिसपर वीजा अधिनियम के उलंघन मामले के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गयी है। वहीं गिरफ्तार अफ्रीकन नागरिक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!