क्राइमबिहार

बेगूसराय से बड़ी खबर:- बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से तीन दोस्त की मौत

बेगूसराय/बिहार- 19 नवंबर। बेगूसराय में शुक्रवार को पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मेडिकल के छात्र समेत तीन युवकों की मौत हो गई। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया तथा घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोर के प्रयास से तीनों युवकों का शव बरामद कर लिया गया है। घटना नावकोठी थाना मुख्यालय के काली स्थान घाट के समीप की है।

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिले के नाव कोठी निवासी रामसेवक यादव उर्फ टिपन यादव का पुत्र दिल्ली में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा राहुल कुमार यादव शुक्रवार की दोपहर गांव के ही अपने दोस्त स्वर्गीय सरलू यादव के पुत्र विक्की यादव तथा शंकर राम के पुत्र कुलदीप राम के साथ स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गया था। स्नान करने के दौरान एक दोस्त के गहरे पानी में चले जाने के बाद दोनों साथी उसे बचाने के लिए गए। लेकिन पानी का अंदाजा नहीं रहने के कारण गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूब गए। तीन युवकों को डूबता देखकर घाट किनारे स्नान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

शोरगुल सुनते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, इसके बाद स्थानीय गोताखोर के प्रयास से काफी कोशिश के बाद तीनों दोस्त राहुल कुमार,विक्की यादव एवं कुलदीप राम का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ निरंजन कुमार, इंस्पेक्टर संजय सिंह,थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, मुखिया राष्ट्रपति कुमार उर्फ बिट्टू तथा जिला परिषद प्रतिनिधि राजेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुटे गए।

नदी से निकाले गए तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया है, वहीं एक साथ तीन युवकों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार यादव दिल्ली में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। छठ में वह गांव आया तथा 22 नवंबर को वापस दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन करवा चुका था, कुलदीप राम भी दिल्ली में ही रहता है।उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा रहने के कारण तीनों दोस्त अचानक नदी में स्नान करने चले गए, इसी दौरान पानी के गहराई का अंदाजा नहीं रहने के कारण यह हादसा हो गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button