[the_ad id='16714']

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, वेंकैया नायडू और चिरंजीवी समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण

नई दिल्ली- 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सबसे प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, सुलभ इंटरनेशलन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और फिल्म अभिनेता चिरंजीवी समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है। इसके अलावा 17 को पद्म भूषण एवं 110 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए पांच नामों को चुना गया है। उनमें पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के अलावा हिंदी फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला, प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम,दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी और सुलभ शौचालय के फाउंडर बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) शामिल हैं।

देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण के लिए 17 नामों का चयन किया गया है। इसमें सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज एम.फातिमा बीवी (मरणोपरांत),होर्मूसजी एन कामा,अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सीताराम जिंदल,यंग लियू,अश्विन बालचंद मेहता, सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत),राम नाईक,तेजस मधुसूदन पटेल,ओलानचेरी राजगोपाल, दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त, तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत),प्यारेलाल शर्मा,चन्द्रेश्वर प्रसाद ठाकुर,उषा उथुप,विजयकांत (मरणोपरांत), कुन्दन व्यास का नाम शामिल है।

इसके अलावा, देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए 110 नामों को चुना गया है। पद्मश्री पाने वालों में विदेशी नागरिक एवं भारतीय मूल के नाम भी हैं। फ्रांस से फ्रेड नेग्रिट,चार्लोट चोपिन,किरण व्यास,पपुआ न्यु गिनी से ससींद्रन मुथुवेल,बांग्लादेश से रेजवाना चौधरी,मैक्सिको से रवि प्रकाश सिंह का नाम है।

वहीं,भारतीय हस्तियों में झारखंड की आदिवासी पर्यावरणविद् चामी मुर्मू,मिजोरम की सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा, झुलसे हुए पीड़ितों के लिए काम करने वाली प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज,पहली महिला महावत पारबती बरुआ और अंतरराष्ट्रीय मल्लखंभ कोच उदय विश्वनाथ देशपांडे को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

बतादें कि पद्म पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार ने कुल 132 हस्तियों की सूची जारी की है।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!