मधुबनी- 06 जनवरी। जिले के लौकहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। वहीं नाबालिग लड़की के पिता ने लौकहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव निवासी 21 वर्षीय चंदन कुमार राय को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने कहा है कि गुरूवार की संध्या लड़की को घर में अकेला पाकर आरोपित युवक ने नाबालिग लड़की को जबरन खींच कर मवेशी घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। जिससे लड़की की आबरू लूटने से बच सकी। मौके से दुष्कर्म का प्रयास कर रहे आरोपी को घर से दबोचने के बाद लौकहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में लौकहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल ने बताया पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है।