27 जुलाई:भारत में जहां बच्चे 13 -14 वर्ष की उम्र में बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहते है वही पर जापान की 13 साल की खिलाड़ी निशिया मोमीजी ने गोल्ड मैडल जीता है। यह गोल्ड मैडल उन्होंने टोक्यो ओलंपिक की स्केटबोर्डिंग स्पर्धा की महिला स्ट्रीट फाइनल में जीता है। निशिया ने सिर्फ 13 साल की उम्र में ओलंपिक का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. उन्होंने 13 साल 330 दिन की उम्र में पहली बार ओलंपिक में शामिल किए गए खेल स्केटबोर्डिंग में यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।स्केटबोर्डिंग को पहली बार टोक्यो ओलंपिक में शामिल किया गया है।
