मधुबनी- 16 नवंबर। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना योजना निश्चित तौर पर 2018 से 2023 तक लगभग 48733 लोगों को लाभ मिला है। मेरा मानना हैं कि इस तरह की लाभान्वित योजना में महिलाओं को 10 लाख रुपया,युवाओं,अल्पसंख्यक सहित सभी पांचों वर्ग में देना था। इस महत्वाकांक्षी योजना में हमने दिव्यांगजनों को भी जोड़ने का कार्य किया, जो पूरे देश के लिए एक अनूठा प्रयोग हैं। जिसमें दिव्यांगजनों को 10 लाख के अलावा 15 प्रतिशत अधिक यानी 11 लाख 50 हजार देने का बिहार सरकार कार्य कर रही हैं। उक्त बातें बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने मधुबनी स्थित अपने आवासीय परिसर में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करतु हए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार के आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में लगातार कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री श्री महासेठ ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हूए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा बिहार सरकार को दिया जाने वाली योजनाओं के राशि में कटौती की जा रही हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की जरूरत हैं, वह नहीं दे रहीं हैं। मंत्री श्री महासेठ ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हूए बताया कि युवाओं एवं महिलाओ को अपना रोजगार प्रारंभ करने के लिए यह बहुत ही अच्छी योजना हैं। इस योजना में सरकार 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही हैं। बिहार सरकार अपने बलबूते इस योजना को चला रहीं हैं और बिहार के विकास में उद्योग विभाग लगातार कार्य कर रहा हैं। बिहार सफलता का मुकाम भी हासिल कर रहा हैं। बिहार उपभोक्ताओं का राज्य हैं, यहां के लोगों ने प्रण कर लिया हैं कि उद्यमिता का बिहार हमें बनाना हैं।
![lakshyatak](https://lakshyatak.in/wp-content/uploads/2022/05/lakshya-tak-with-tagline-logo-1024x1024-1_uwp_avatar_thumb.png)