
कांग्रेसी नेता शाहिद की पत्नी का निधन,नमाज-ए-जनाजा में उमड़ी भीड़
मधुबनी। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी कांग्रेस के युवा नेता शाहिद हुसैन की पत्नी एवं परसौनी दक्षिणी पंचायत से संभावित मुखिया उम्मीदवार आलिया नगमा का पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया। मरहुमा कांग्रेस नेता सह समाजसेवी मो साबिर हुसैन मस्तान की बहू थी। आलिया नगमा को परसौनी गांव के कब्रिस्तान में रविवार को सैकड़ों नम आंखों के दरमयान सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मरहुमा की शादी पिछले वर्ष 2020 में हुइ थी। मरहुमा काफी मिलनसार महिला थीं।

मरहुमा के नमाज-ए-जनाजा में बिस्फी के पूर्व विधायक डॉ फैयाज अहमद,कांग्रेस नेता मो अमानुल्लाह खान,मो शब्बीर,पुर्व जिला पार्षद मो सैफी,जहीर परसौनवी,पत्रकार आकिल हसैन,समाजसेवी आरिफ जिलानी अंबर,मो जसीम,नसीम अहमद,मो दानिश,मो कमालुद्दीन,मो याकूब,मो रेहान,शआदत हसन मिन्टु,मो शकील,औबेद अहमद चांद,मो अशरफुल होदा,मो गुलशाद,मो ताजउद्दीन,अंजारूल हक कमरी , जक्की अहमद पम्मू,मो नावेद सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।



