[the_ad id='16714']

अपनी विफलता छुपाने के लिए देश की जनता को गुमराह कर रहे प्रधानमंत्रीः डा. शकील

मधुबनी- 05 अक्टूबर। लोकसभा चुनाव को महज छह माह रह गए हैं, अब देश की आम जनता को चाहिए कि वोट मांगने आने वालों से विकास पर सवाल जरूर करें। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री अपने दस वर्ष के शासनकाल में जनता के लिए क्या-क्या कार्य किए हैं। परंतू यह बताने के बजाय, प्रधानमंत्री इधर-उधर की बातें कर देश वासियों को गुमराह कर रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पुर्व केन्द्रीय मंत्री डा.शकील अहमद ने गुरूवार को मधुबनी स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री को देश की जनता के सामने विकास की बातें करना चाहिए, पंरतू वन नेशन वन इलेशन एवं युनिफाॅर्म सिविल कोड की बातें कर, अपनी विफलताओं को छुपा रहे हैं। मोदी सरकार देश में बिना प्रारूप बनाए ही कुछ भी लागू करना चाहती है। जबकि पुरे देश में कानून एक ही है। वर्ष 2004 में कोर्ट की ओर से आए आदेश के बाद हर जाति में पिता की संपत्ति पर पुत्र पुत्री का सामान्य अधिकार है। डा. अहमद ने कहा कि देश के लक्ष्यद्विप एवं मेघालय में बेटा की जगह बेटियों को ही संपत्ति पर अधिकार है। डा. अहमद ने कहा कि 45 वर्षो में आज सबसे ज्यादा देश में बेरोजगारी बढ़ी है। देश की आमदनी में गिरावट आयी है। प्रत्येक व्यक्ति के आमदनी की बाते करें, तो विश्व  स्तर 178 देशों  में भारत 120वां स्थान पर है। देश में बेरोजगारी एवं महंगाई बहुत बड़ी समस्या बन गयी है। कृषि के क्षेत्र किसानों की आमदनी में भी गिरावट आयी है। उन्होने कहा कि इण्डिया गठबंधन बनते ही इंडिया नाम को समाप्त करने चाहते है। जबकि प्रधानमंत्री बनने के बाद कई ऐसी योजना उन्होने लायी, जिसका नाम इंडिया पर रखा गया। जैसे मेकिंग इंडिया आदि शामिल है। डा. अहमद ने एक सवाल के जवाब, में कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। जब सब कोई एक जगह बैठेंगे, तब सीट पर निर्णय होगा, कि कौन कहा से लड़ेंगे। वैसे यह तय है कि इस बार एनडीए के खिलाफ महागठबंधन वन टू वन कैंडीडेट मैदान में उतारेगी। वहीं जातीय गणना पर डा. अहमद ने कहा कि एनडीए में शामिल अन्य दल, प्रधानमंत्री से मांग करें कि पुरे भारत में जातीय गणना कराऐं। मौके पर राम इकबाल पासवान,जिप सदस्य दीपक कुमार सिंह,वशिष्ट नारायण झा,सुभाष झा,सुल्तान अहमद सम्मी,तैयब अंसारी,मो.रेहान,अनुरंजन सिंह, रामचंद्र साह,गुलाम मुस्तफा,सुरेन्द्र कुमार महतो,मुखिया एनातुल्लाह खान उर्फ मुन्ना खान,मो.कमालउद्दीन,नसीम अहमद,गजनफर जलाल सहित कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

lakshyatak
Author: lakshyatak

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!