ताज़ा ख़बरें

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक 47 नेताओं पर चलेगा मुकदमा

हांगकांग- 06 फरवरी। हांगकांग में लोकतंत्र का समर्थन करना मुसीबत साबित हो रहा है। हांगकांग प्रशासन ने लोकतंत्र समर्थक 47 नेताओं पर मुकदमा चलाने का फैसला किया है। इन नेताओं को आजावीन कारावास तक की सजा हो सकती है।

सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले इन नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा चलेगा। मुकदमे की प्रक्रिया चार महीने से अधिक समय तक चलने की उम्मीद है। दोषी पाए जाने पर इन नेताओं को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। जिन लोगों पर मुकदमा चलाने का फैसला हुआ है, उनमें कानूनी विशेषज्ञ बेनी ताई, पूर्व सांसदों क्लाउडिया मो, एयू नोक-हिन और लेउंग क्वोक-हंग, और लोकतंत्र कार्यकर्ता जोशुआ वोंग और लेस्टर शुम आदि शामिल हैं।

इन सभी नेताओं पर एक अनौपचारिक प्राथमिक चुनाव आयोजित करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि ये नेता हांगकांग की सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे। जिन नेताओं पर मुकदमा चलना है, उनका कहा है कि विपक्ष की राजनाति करने के कारण उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा रहा है। विपक्षी नेताओं ने इस मुकदमे को पूर्ण स्वांग करार दिया है। लोकतंत्र स्थापित करने की मांग करने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने को अत्याचार बताया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button