बिहार
हरलाखी के सात आवास सहायक पर कार्रवाई
मधुबनी। हरलाखी प्रखंड निर्वाची सह बीडीओ अरविन्द कुमार सिंह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शरू हुए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन ही बिना किसी सुचना के कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले सात आवास सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई की है। बीडीओ ने सातों सहायकों से अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण की मांग करते हुए 20 अक्टूबर के वेतन पर रोक लगा दिया है। इसमें अविनाश कुमार, प्रमोद कुमार, अमित कुमार, वैद्यनाथ कुमार, कृष्णानंद कुमार, मो. मुस्ताक व तारीक अनवर का नाम शामिल है। आरओ ने बताया कि सातो आवास सहायकों से 21 अक्टूबर पूर्वाहन दस बजे तक स्पष्टीकरण का जबाव मांगा गया है। दिए गए समय सीमा के अंदर जबाव नहीं देने के स्थिति में वरीय अधिकारीयों से सभी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।



