
स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण में राजेंद्र बाबू की रही अहम भूमिकाः प्रभारी जिला जज
मधुबनी-03 दिसंबर। भारत रत्न डा.राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता दिवस समारोह मनाया गया। प्रभारी जिला जज इशरतुल्लाह,एडीजे जय प्रकाश,आशुतोष पांडेय,ओम सागर,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बासुदेव झा एवं संयुक्त सचिव धीरेन्द्र कुमार धीरज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।

प्रभारी जिला जज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर संविधान निर्माण में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उसमें भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद भी एक थे। एडीजे जयप्रकाश ने कहा कि बतौर अधिवक्ता डा.राजेन्द्र प्रसाद के कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। वहीं संघ के अध्यक्ष बासुदेव झा ने कहा कि वकीलों को डा राजेन्द्र प्रसाद के द्वारा किये गये कार्यों का अनुसरण करना चाहिए।

पदाधिकारियों ने अधिवक्ता के रूप में 50 वर्ष पूरा करने वाले श्याम सुन्दर पूर्वे, विजयकांत झा,देवेन्द्र चोधरी उर्फ लाल बाबू एवं राजेन्द्र तिवारी को सम्मानित किया। मौके पर एडीजे ललन कुमार,न्यायिक पदाधिकारी आशुतोष रवि,अविनाश कुमार,संजय कुमार,गोपाल प्रसाद गुप्ता,कुमार रितेश,वरिष्ठ अधिवक्ता कमल नारायण यादव,जगन्नाथ महतो,प्रभारी पीपी मनोज तिवारी,एपीपी अजीत कुमार सिन्हा,राम शरण साह,श्याम सुन्दर यादव,अजय आनंद,अवधेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह,एसके बोस,शिव शंकर मंडल,हरि नारायण अकेला,सीतेश चन्द्र झा,अमलेश कापर,युवा अधिवक्ता राहुल कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।



